शनिवार, 9 अक्टूबर 2021

Computer Information For Competitive Exam | कंप्यूटर और उससे संबंधित सामान्य ज्ञान

नमस्कार मित्रों,

आज मैं दिनेश कुमार शर्मा आप सभी पाठक वर्ग का अपने ब्लॉग पर स्वागत करता हूँ और आज के मेरे इस ब्लॉग का विषय है - 

कंप्यूटर और उससे संबंधित सामान्य ज्ञान

Computer Information For Competitive Exam


जैसा की हम सभी जानते हैं कि विज्ञान और तकनीक की अद्‌भुत खोजों ने मनुष्य के जीवन में एक क्रांति ला दी है। आज का युग विज्ञान का युग है। कंप्यूटर मनुष्य की इन्हीं अद्‌भुत खोजों में से एक है जिसने मानव जीवन को लगभग सभी क्षेत्रों में प्रभावित किया है।

आज के युग को यदि हम कंप्यूटर का युग कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। शिक्षा मनोरंजन, चिकित्सा, यातायात, संचार आदि सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर ने अपनी उपयोगिता सिद्‌ध की है। शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर अत्यंत उपयोगी सिद्‌ध हो रहे हैं। विद्‌यालयों में धीरे-धीरे कंप्यूटर विषय अनिवार्य हो रहा है। छोटे शहरों एवं महानगरों में कंप्यूटर की शिक्षा प्रदान करने वाले स्कूलों, शिक्षण संस्थानों आदि की बढ़ती संख्या कंप्यूटर की लोकप्रियता का साक्षात प्रमाण है।

हर साल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इस विषय से संबंधित प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। तो आज हम कंप्यूटर से संबंधित विशेष जानकारी लेकर आए हैं; जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगी।

कंप्यूटर : सामान्य ज्ञान

  1. कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रानिक मशीन है। इसका हिंदी नाम संगणक है।
  2. आधुनिक कम्प्यूटर का पिता चार्ल्स बैवेज को कहते हैं।
  3. कैलक्यूलेटर का आविष्कार पास्कल ने किया था।
  4. भारत में  निर्मित पहला कम्प्यूटर सिद्धार्थ था।
  5. सबसे बडा कम्प्यूटर नेटवर्क इंटरनेट है।
  6. भारत का प्रथम कम्प्यूटर बैंगलूर के प्रधान डाक घर में लगाया गया।
  7. इंटरनेट का प्रथम प्रयोग अमें रिका के रक्षा अनुसंधान में हुआ।
  8. कम्प्यूटर में  प्रयुक्त होने वाला IC चिप्स सिलिकान का बना होता है।
  9. भारत का सिलिकान वैली बैंगलोर को कहते हैं।
  10. कम्प्यूटर का मस्तिष्क सी.पी.यू. को कहते हैं।
  11. कम्प्यूटर अपने परिणाम को भविष्य हेतु मैमोरी में सुरक्षित रखता है।
  12. IC का पूर्ण रूप इंटरग्रेटेड सर्किट होता है।
  13. IBM का पूर्ण रूप इंटरनेशनल बिजनेस मशीन है।
  14. WWW का पूर्ण रूप वर्ल्ड वाईड वेव है।
  15. LAN का पूर्ण रूप लोकल एरिया नेटवर्क है।
  16. WAN का पूर्ण रूप वाइड एरिया नेटवर्क है।
  17. RAM का पूर्ण रूप रैंडम एक्सिस में मोरी है।
  18. ROM का पूर्ण रूप रिड ओनली में मोरी है।
  19. CD का पूर्ण रूप काम्पैक्ट डिस्क होता है।
  20. VDU का पूर्ण रूप विजुअल डिस्प्ले यूनिट है।
  21. HTML का पूर्ण रूप हायपर टेक्ट मार्कप लैंग्वेज है।
  22. HTTP का पूर्ण रूप हायपर टेक्ट ट्रांसफर प्रोटोकाल है।
  23. ALU का पूर्ण रूप अर्थमेंटिक लाजिकल यूनिट है।
  24. CPU का पूर्ण रूप सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट है।
  25. CU का पूर्ण रूप कंट्रोल यूनिट होता है।
  26. COBOL का पूर्ण रूप कामन बिजनेस ओरिएंटेड लैंग्वेज है।
  27. DOS का पूर्ण रूप डिस्क आपरेटिंग सिस्टम है।
  28. E-MAIL का पूर्ण रूप इलेक्ट्रानिक मेंल होता है।
  29. FAX का पूर्ण रूप फार अवे झेरोक्स होता है।
  30. कंप्यूटर को बंद करने की प्रक्रिया को शट डाउन तथा चालू करने की प्रक्रिया को बुट अप कहते है।
  31. मॉनिटर का अन्य नाम VDU है।
  32. स्टैंडर्ड की बोर्ड में 101 बटन तथा 12 फंक्शन कीज होती हैं।
  33. चुम्बकीय डिस्क पर आयरन आक्साइड की परत होती है।
  34. बाइनरी नम्बर प्रणाली में 0 तथा 1 का प्रयोग होता है।
  35. फ्लोपी डिस्क की साइज 3.25” तथा 5.25” होती है।
  36. कंप्यूटर नेटवर्क से सम्पर्क जोडने की प्रक्रिया को लाग इनतथा सम्पर्क तोडने को लाग आउटकहते हैं।
  37. आपरेटिंग सिस्टम में RAM का प्रयोग किया जाता है।
  38. कंप्यूटर में प्रोग्राम की सूची को मेन्यु कहते हैं।
  39. मोडेम टेलीफोन लाइन पर काम करता है।
  40. कंप्यूटर के डम्प होने का कारण वाइरस होता है।
  41. कंप्यूटर वाइरस एक डिस्ट्रकटिव प्रोग्राम होता है।
  42. कंप्यूटर का भौतिक बनावट हार्डवेयर कहलाता है।
  43. हार्ड डिस्क की गति RPM. में  मापी जाती है।
  44. 8 बिट = 1 बाइट
  45. 1024 बाइट = 1 किलो बाइट
  46. 1024 किलो बाइट = 1 MB
  47. 1024 MB = 1 GB
  48. IBM (इंटर नेशनल बिजनेस मशीन) एक कंप्यूटर कम्पनी है।
  49. कंप्यूटर का मुख्य पृष्ठ डेस्कटोप कहलाता है।
  50. कंप्यूटर के क्षेत्र में महान क्रांति 1960 ई. में आई।
  51. DOS और WINDOWS एक प्रकार के आपरेटिंग सिस्टम हैं।
  52. माउस, की बोर्ड, जायस्टिक, स्कैनर तथा लाइट पेन इनपुट डिवाइस के उदाहरण हैं।
  53. प्रिंटर, स्पीकर, तथा मोनिटर आउटपुट डिवाइस हैं।
  54. इंटरनेट पर भेजा जाने वाला संदेश ई-मेल कहलाता है।
  55. उच्चस्तरीय भाषा से मशीनी भाषा में रूपांतरण सोर्स प्रोग्राम द्वारा होता है।
  56. अंग्रेजी के समान उच्चस्तरीय भाषा कोबोल है।
  57. प्रोग्राम हेतु विकसित प्रथम भाषा फोरट्रान है।
  58. उच्चस्तरीय भाषा का अनुवाद निम्न स्तरीय भाषा में कम्पाइलर करता है।
  59. उच्चस्तरीय भाषा का विकास IBM ने किया।
  60. फोरट्रान, कोबोल, बेसिक, अल्गोल, पास्कल आदि उच्चस्तरीय भाषाएँ हैं।
  61. मदर बोर्ड एक सर्किट बोर्ड है, इसमें सी.पी.यू. जोडे जाते हैं।
  62. हार्ड डिस्क में कम्प्यूटर प्रोग्रामों को स्टोर किया जाता है।
  63. कम्प्यूटर तीन प्रकार के होते हैं- डिजिटल, एनालाँग, एवं हाइब्रिड
  64. असेम्बलर, असेम्बली भाषा को यंत्र भाषा में बदलता है।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा। कृपया मुझे कमेंट बॉक्स में लिखकर अवश्य बताएँ। आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखकर अवश्य बताएँ।

धन्यवाद।


हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें:-














कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

NCERT Class 7th Hindi Chapter 8 बिरजू महाराज से साक्षात्कार Question Answer

NCERT Class 7th Hindi Chapter 8 बिरजू महाराज से साक्षात्कार Question Answer बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer कक्षा 7 ...