शनिवार, 9 अक्टूबर 2021

Major Geographical Surnames of India | भारत के प्रमुख भौगोलिक उपनाम

नमस्कार मित्रों,

आज मैं दिनेश कुमार शर्मा आप सभी पाठक वर्ग का अपने ब्लॉग पर स्वागत करता हूँ और आज के मेरे इस ब्लॉग का विषय है - 

भारत के प्रमुख भौगोलिक उपनाम

जैसा की आप सभी जानते हैं कि हमारा देश विविधताओं का देश हैं और प्रत्येक राज्य के साथ-साथ प्रदेश भी कोई न कोई विशेषता से युक्त हैं। कोई प्रदेश अपनी भौगोलिक विशेषता के कारण प्रसिद्ध है तो कोई किसी वस्तु के निर्माण के कारण।

दोस्तों कई बार आपने कहीं सुना या पढ़ा होगा की कुछ प्रदेशों को किसी अन्य नाम से पुकारा जाता है जैसे ताला का शहर या तालों की नगरी तो एक ही नाम जुबां पर आता है अलीगढ़ गुलाबी नगरी जयपुर को कहा जाता है। ऐसे ही कई प्रदेश हैं जिन्हें अन्य नामों से भी पुकारा जाता है तो आज यहाँ इस ब्लॉग में उन्हीं प्रदेशों की सूची दी जा रही है जो विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में पूछ लिए जाते हैं। जो आपके लिए काफी उपयोगी हैं।

Major Geographical Surnames of India

 

भारत के प्रमुख भौगोलिक उपनाम

 

  1. ईश्वर का निवास स्थान प्रयाग
  2. पाँच नदियों की भूमि पंजाब
  3. सात टापुओं का नगर मुंबई
  4. बुनकरों का शहर पानीपत
  5. अंतरिक्ष का शहर बेंगलुरू
  6. डायमंड हार्बर कोलकाता
  7. इलेक्ट्रॉनिक नगर बेंगलुरू
  8. त्योहारों का नगर मदुरै
  9. स्वर्ण मंदिर का शहर अमृतसर
  10. महलों का शहर कोलकाता
  11. नवाबों का शहर लखनऊ
  12. इस्पात नगरी जमशेदपुर
  13. पर्वतों की रानी मसूरी
  14. रैलियों का नगर नई दिल्ली
  15. भारत का प्रवेश द्वार मुम्बई
  16. पूर्व का वेनिस कोच्चि
  17. भारत का पिट्सबर्ग जमशेदपुर
  18. भारत का मैनचेस्टर अहमदाबाद
  19. मसालों का बगीचा केरल
  20. गुलाबी नगर जयपुर
  21. क्वीन ऑफ डेकन पुणे
  22. भारत का हॉलीवुड मुंबई
  23. झीलों का नगर श्रीनगर
  24. फलोद्यानों का स्वर्ग सिक्किम
  25. पहाड़ी की मल्लिका नेतरहाट
  26. भारत का डेट्राइट पीथमपुर
  27. पूर्व का पेरिस जयपुर
  28. सॉल्ट सिटी गुजरात
  29. सोया प्रदेश मध्य प्रदेश
  30. मलय का देश कर्नाटक
  31. दक्षिण भारत की गंगा कावेरी
  32. काली नदी शारदा
  33. ब्लू माउंटेन नीलगिरी पहाड़ियां
  34. अंडों की टोकरी (एशिया) आंध्र प्रदेश
  35. राजस्थान का हृदय अजमेर
  36. सुरमा नगरी बरेली
  37. खुशबुओं का शहर कन्नौज
  38. काशी की बहन गाजीपुर
  39. लीची नगर देहरादून
  40. राजस्थान का शिमला माउंट आबू
  41. कर्नाटक का रत्न मैसूर
  42. अरब सागर की रानी कोच्चि
  43. भारत का स्विट्जरलैंड कश्मीर
  44. पूर्व का स्कॉटलैंड मेघालय
  45. उत्तर भारत का मैनचेस्टर कानपुर
  46. मंदिरों और घाटों का नगर वाराणसी
  47. धान का डलिया छत्तीसगढ़
  48. भारत का पेरिस जयपुर
  49. मेघों का घर मेघालय
  50. बगीचों का शहर कपूरथला
  51. पृथ्वी का स्वर्ग श्रीनगर
  52. पहाड़ों की नगरी डुंगरपुर
  53. भारत का उद्यान बेंगलुरू
  54. भारत का बोस्टन अहमदाबाद
  55. गोल्डन सिटी अमृतसर
  56. सूती वस्त्रों की राजधानी मुंबई
  57. पवित्र नदी गंगा
  58. बिहार का शोक कोसी
  59. वृद्ध गंगा गोदावरी
  60. पश्चिम बंगाल का शोक दामोदर
  61. कोट्टायम की दादी मलयाला
  62. जुड़वा नगर हैदराबाद/सिकंदराबाद
  63. ताला नगरी अलीगढ़
  64. राष्ट्रीय राजमार्गों का चौराहा कानपुर
  65. पेठा नगरी आगरा
  66. भारत का टॉलीवुड कोलकाता
  67. वन नगर देहरादून
  68. सूर्य नगरी जोधपुर
  69. राजस्थान का गौरव चित्तौड़गढ़
  70. कोयला नगरी धनबाद

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा। कृपया मुझे कमेंट बॉक्स में लिखकर अवश्य बताएँ। आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखकर अवश्य बताएँ।

धन्यवाद।


हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें:-














कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

NCERT Class 7th Hindi Chapter 6 गिरिधर कविराय की कुंडलिया Question Answer

  NCERT Class 7th Hindi Chapter 6 गिरिधर कविराय की कुंडलिया Question Answer गिरिधर कविराय की कुंडलिया Class 7 Question Answer कक्षा 7 हि...