❣💐 हिन्दी सहित्य MCQ प्रश्नोतर Quiz 💐❣
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
1. नाथ पथियों की भाषा को ’सधुक्कङी’ किसने कहा है ?
(अ) आचार्य शुक्ल ने (ब) डाॅ. नामवर सिंह
(स) डाॅ. नगेन्द्र ने (द) रामकुमार वर्मा ने
2. डाॅ. नगेन्द्र के अनुसार किस इतिहासकार ने अपने इतिहास ग्रंथ में अपभ्रंश साहित्य को हिन्दी साहित्य से अलग मानकर उसे पूर्व पीठिका के रूप में प्रस्तुत किया है-
(अ) गणपतिचन्द्र गुप्त (ब) डाॅ. धीरेन्द्र वर्मा
(स) डाॅ. नगेन्द्र (द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
3. सुनीति कुमार चटर्जी ने ’उक्ति व्यक्ति प्रकरण’ की भाषा को कहा है ?
(अ) प्राचीन कोसली (ब) नवीन कोसली
(स) ब्रज (द) उपर्युक्त सभी
4. अपभ्रंश को ’पुरानी हिन्दी’ नहीं मानने वाले इतिहासकार थे ?
(अ) चन्द्रधर वर्मा गुलेरी (ब) आचार्य शुक्ल
(स) राहुल सांकृत्यायन (द) हजारी प्रसाद द्विवेदी
5. हिन्दी का संतकाव्य पूर्ववती सिद्धों व नाथपंथियों के साहित्य का सहज विकसित रूप है’’ कथन किनका है ?
(अ) हरप्रसाद द्विवेदी (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) गुलेरी जी (द) शुक्ल जी
6. ’’हिन्दू समाज में नीचे से नीचे समझी जाने वाली जाति भी अपने से नीची एक ओर जाति ढूढँ लेती है’’ कथन है ?
(अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी (ब) रामकुमार वर्मा
(स) बच्चन सिंह (द) रामवृक्ष बेनीपुरी
7. परमाल रासो को अर्द्धप्रामाणिक किसने माना ?
(अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी (ब) दलपति विजय
(स) रामविलास शर्मा (द) शिव सिंह सेगर
8. ’’हजारी प्रसाद द्विवेदी अपभ्रंश को हिन्दी से अलग रखना चाहते थे फिर भी उन्होंने उत्तर अपभ्रंश कालीन साहित्य को आदिकाल की सामग्री मानकर उसका विवेचन किया है’’ कथन है ?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र (ब) डाॅ. बच्चन सिंह
(स) आचार्य शुक्ल (द) रामविलास शर्मा
9. आदिकाल को अत्यधिक विरोधों और व्याघातों का युग कहा है-
(अ) रामकुमार वर्मा (ब) रामचंद्र शुक्ल
(स) हजारीप्रसाद द्विवेदी (द) मिश्रबंधुओं
10. अभिमानमेरू किसे कहा गया है-
(अ) स्वयंभू (ब) पुष्पदंत
(स) देवसेन (द) मेरूतुंग
11. नखशिख वर्णन की श्रृंगार परंपरा का आरंभ माना जाता है-
(अ) प्राकृत पैंगलम् (ब) राउरवेलि
(स) ढोला मारू रा दूहा (द) पउमचरिउ
12. आचार्य शुक्ल ने हिन्दी का आविर्भाव कब से माना है-
(अ) प्राकृत से (ब) संस्कृत से
(स) प्राकृत की अंतिम अपभ्रंश अवस्था से
(द) पालि से
13. चर्यापद है-
(अ) बौद्धों का एक ग्रंथ
(ब) सिद्धों की आचार संहिता
(स) नाथों की आचार संहिता
(द) बौद्धों द्वारा तांत्रिक चर्या के समय गाए जाने वाले पद
14. ’उपदेश रसायन रास’ के रचयिता है-
(अ) ज्योतिरीश्वर ठाकुर (ब) अमीर खुसरो
(स) जिनदत्त सूरि (द) शालिभद्र सूरि
15. ’पुण्ड’ या ’पुष्य’ को हिन्दी का प्रथम कवि किसने माना है ?
(अ) आचार्य शुक्ल (ब) ग्रियर्सन
(स) आचार्य द्विवेदी (द) शिवसिंह सेंगर
16. अपभ्रंश साहित्य के वाल्मिकी किस कवि को माना जाता है ?
(अ) पुष्पदंत (ब) स्वयंभू
(स) जैनाचार्य हेमचंद्र (द) मेरुतुंग
17. उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण किस प्रकार की रचना है-
(अ) श्रृंगार ग्रंथ (ब) व्याकरण ग्रंथ
(स) शब्दकोष (द) वीरकाव्य
18. ढोला-मारू रा दूहा के दोहों को हेमचंद्र तथा बिहारी के दोहों के बीच की कङी किसने माना है-
(अ) श्यामसुन्दर दास (ब) डाॅ. रामकुमार वर्मा
(स) हजारीप्रसाद द्विवेदी (द) जार्ज ग्रियर्सन
19. महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने किस रासो ग्रंथ के पदों को जज्जल नामक किसी कवि की रचना घोषित किया है ?
(अ) बीसलदेव रासो (ब) हम्मीर रासो
(स) पृथ्वीराज रासो (द) खुमाण रासो
20. डाॅ. गणपतिचन्द्र गुप्त ने हिन्दी का पहला कवि किसे माना है ?
(अ) स्वयंभू को (ब) जिनधर्मसूरि को
(स) शालिभद्रसूरि को (द) पुष्पदंत को
•─────────────────────•
उत्तरमाला ➥ 1-A / 2-D / 3-A / 4-D / 5-B / 6-A / 7-A / 8-A / 9-C / 10-B / 11-B / 12-C / 13-D / 14-C / 15-D / 16 -B / 17-B / 18-C / 19 -B / 20 -C
नमस्कार मित्रों, मैं दिनेश कुमार शर्मा आप सभी का इस ब्लॉग पर स्वागत करता हूँ। मेरे इस ब्लॉग में कई तरह के विषय शामिल किए गए हैं जो एक पाठक वर्ग के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होंगे।
Labels
- कविता / शायरी
- पहेलियाँ
- हिंदी व्याकरण
- All Chapters links
- dohe
- English Grammar
- General Knowledge
- GK / सामान्य ज्ञान
- Gyan ka Khajana
- Hindi
- Hindi Grammar
- Hindi Kavita
- Hindi Thoughts
- Hindi Writers
- MCQ
- MCQ / Quiz
- Motivational Speech
- Motivational Stories
- NCERT Notes
- NCERT Sample Papers
- NCERT SOLUTION
- Prarthan and Mantra
- Sanskrit
- Sanskrit Dhara
- Shayri/शायरियाँ
- Slogan-नारे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें